Market Updates: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 89.43 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे कमजोर होकर 89.43 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर में मजबूती से घरेलू मुद्रा दबाव में रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.41 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह और लुढ़कर 89.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.36 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.56 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 91.01 अंक चढ़कर 85,811.39 अंक पर जबकि निफ्टी 18.85 अंक की बढ़त के साथ 26,234.55 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,255.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.