पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने भारत को दी यह नसीहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

कराची। पाकिस्तान की महिला टीम की कप्तान बिसमाह मारूफ ने गुरूवार को कहा कि भारत को खेलों को राजनीति से अलग रखकर पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैच खेलने चाहिये। बिसमाह ने निराशा जताई कि पाकिस्तान इस साल आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में भारत के साथ नहीं खेल सका। उसने कहा कि भारत की टीम आला दर्जे की है और हम उसके साथ खेलना चाहते थे। भारत को खेलों को सियासत से अलग रखना चाहिये।

भारत आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में दो बार पाकिस्तान के साथ नहीं खेला है। बीसीसीआई ने यूएई जैसे तटस्थ स्थान पर भी खेलने से इनकार कर दिया। बिसमाह ने कहा कि यह हमारे लिये खराब है क्योंकि हम दो बार घरेलू मैदान पर नहीं खेल सके। हम अपने मैदान पर लगातार खेलेंगे तो देश में महिला क्रिकेट का स्तर बेहतर होगा।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प