Prabhasakshi NewsRoom: खुद को आम आदमी कहने वाले Kejriwal की बेटी की शाही शादी को लेकर सोशल मीडिया में उठ रहे सवाल

By नीरज कुमार दुबे | Apr 19, 2025

खुद को आम आदमी बता कर राजनीति में आये आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हमेशा साधारण चप्पल और नीली शर्ट पहने रहते हैं जिससे उनकी छवि साधारण व्यक्ति की ही लगे। यह अलग बात है कि उन्होंने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए अपने लिये सरकारी खर्चे पर शीश महल बनवा लिया था। हालांकि बाद में उनको मुख्यमंत्री पद और शीश महल छोड़ना पड़ा और उनके दामन पर लगे दागों के कारण जनता ने उनको विधानसभा चुनाव भी हरवा दिया। लेकिन सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं को शानो शौकत का जो शौक लगा है वह अक्सर चर्चा का विषय बन जाता है। अरविंद केजरीवाल भले किसी सरकारी पद पर नहीं हैं लेकिन वह लग्जरी गाड़ियों के लंबे चौड़े काफिले में चलते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'चंदाचोर पार्टी से अब चंदाखोर पार्टी बन गई AAP', BJP बोली- उसके नेताओं का चरित्र ही लूट, भ्रष्टाचार और झूठ

हम आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन से विवाह कर लिया है। दोनों की मुलाकात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में हुई थी। शुक्रवार को लुटियंस दिल्ली में तमाम वीवीआईपी की उपस्थिति में विवाह समारोह संपन्न हुआ। हालांकि आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी कपूरथला हाउस में हुई जो राजधानी में रहने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास हुआ करता है। हम आपको बता दें कि संभव जैन ने आईआईटी दिल्ली से स्नातक किया है। वह एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। हर्षिता ने केमिकल इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षिता ने बेसिल हेल्थ नाम से एक स्टार्टअप की सह-स्थापना की है।

हर्षिता और संभव की शादी का रिसेप्शन रविवार 20 अप्रैल को होने की संभावना है। कपूरथला हाउस में हुई इस शादी समारोह में मीका सिंह और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे। आप सांसद संजय सिंह ने भी हर्षिता केजरीवाल की शादी के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने मीडिया से कहा, "यह हम सभी के लिए खुशी का मौका है।" हम आपको बता दें कि जश्न और उत्सव में पूरा परिवार खुशियां मनाता और नाचता हुआ नजर आया। मनीष सिसोदिया ने भी पूर्व सीएम और उनकी बेटी के लिए अपनी खुशी जाहिर की। हम आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता का एक बेटा पुलकित केजरीवाल भी है, जो वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा