Age Gaps in Relationships । पति-पत्नी की उम्र में इतना अंतर होने पर खुशहाल नहीं होगा वैवाहिक जीवन, जानिए क्या है वजह

By अनन्या मिश्रा | Mar 10, 2023

चाणक्य एक फेमस दार्शनिक, लेखक, शिक्षक और अर्थशास्त्री थे। वह राजा चंद्रगुप्त मौर्य के खास सलाहकार भी थे। बता दें कि चाणक्य ने एक प्रसिद्ध राजनीतिक ग्रंथ अर्थशास्त्र लिखा है। जिसमें जीवन के कई महत्वपूर्ण चीजों के सिद्धांतों के बारे में बताया गया है। सफलता के मार्ग पर लगातार बढ़ने के लिए आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना चाहिए। अर्थशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने एक संगठित राज्य को सफलता पूर्वक चलाए जाने के बारे में बताया है। यह किताब सामाजिक नैतिकता की नींव को रखती है। जो समाज को एक साथ लेकर चलने में सहायह है।


कई विषयों पर दी है जानकारी

बता दें कि चाणक्य की नीतियां न सिर्फ राजनीतिक और शाही सीमा से बंधी थीं। बल्कि उन्होंने वैवाहिक जीवन, सफलता, नौकरी, दोस्ती और भी अन्य कई विषयों की गहराईयों के बारे में लिखा है। चाणक्य ने महिला और पुरुष के वैवाहिक जीवन में आने वाली चिंताओं को दूर करने के लिए कई सर्वोत्तम जानकारियां दी हैं। इन नीतियों की मदद से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। विवाह एक धार्मिक और सामाजिक संबंध है। वैवाहिक रिश्ते को सफल बनाने के लिए चाणक्य ने कई उपायों के बारे में बताया है।


उम्र का अंतर बनता है कलह का कारण

आचार्य चाणक्य के अनुसार, एक सफल विवाह उसी को कहा जाता है, जिसमें पति और पत्नी एक-दूसरे से शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट रहते हैं। इसके लिए पति-पत्नी की उम्र में उचित अंतर का होना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच में अधिक उम्र का अंतर उनके वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याओं को जन्म देता है। चाणक्य नीति के मुताबिक जब एर पुरुष शारीरिक रूप से सक्षम होगा तभी वह अपनी पत्नी की शारीरिक इच्छाओं को पूरा कर पाएगा। लेकिन अगर पति की उम्र पत्नी से ज्यादा होती है तो वह ऐसा करने में असमर्थ होगा।

इसे भी पढ़ें: Stop Digging Into Past । पार्टनर के अतीत को जानने की होती है उत्सुकता? बीते समय का साया कहीं आज को खराब न कर दे

समान आयु के जीवनसाथी रहते हैं अधिक सुखी

चाणक्य नीति के हिसाब से शरीर से वृद्ध व्यक्ति को जवान महिला से शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वह अपनी पत्नी की इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर पाएगा। जब पत्नी की इच्छाएं पूरी नहीं होंगी तो वह अन्य पुरुषों की ओर आकर्षित होगी। यदि ऐसा होता है तो उस पति के लिए यह स्थिति विष के समान होगी। इससे वैवाहिक जीवन में भी तनाव आने लगता है। वहीं उम्र में समानता होने से पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को भलीभांति समझ पाएंगे। एक जैसा नजरिया होने के कारण उनके बीच झगड़े की संभावना कम होगी।


जीवनसाथी को दें पूरा सम्मान

इसके अलावा चाणक्य ने बताया कि पति और पत्नी को अपने जीवनसाथी के प्रति पूरा सम्मान रखना चाहिए। फिर चाहे आपका जीवनसाथी आपसे  उम्र में काफी बड़ा हो या छोटा। जब आप एक-दूसरे को परस्पर सम्मान देंगे तो आपका वैवाहिक जीवन अच्छा और लंबा चलेगा। 

प्रमुख खबरें

पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर भड़की भाजपा, सांसद बृजलाल बोले- पाकिस्तान समर्थक है कांग्रेस

राजनीति में सबसे भ्रष्ट परिवार गांधी परिवार है, National Herald Case को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

अहमदाबाद के तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली; पुलिस हाई अलर्ट पर

ईडी की छवि धूमिल हो गई, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शिवकुमार ने साधा निशाना