Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

By अनन्या मिश्रा | Aug 18, 2023

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का व्रत बेहद खास माना जाता है। हरियाली तीज का यह पर्व तब और भी अधिक अहम हो जाता है। जब यह पर्व सावन में पड़ता है। बता दें कि पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के साथ संतान की प्राप्ति के लिए यह व्रत किया जाता है। हालांकि इस व्रत को करने के दौरान कई सावधानियों को बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि आपकी एक छोटी सी भूल व्रत को खंडित कर सकती हैं। इसलिए इस दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। 

हरियाली तीज के पर्व पर भूलकर भी काले व सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

बता दें कि काला रंग नकारात्मक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। वहीं सफेद रंग को भी अशुभ माना जाता है।

इसलिए इस दिन इन दोनों रंगों के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Malmas Vastu Tips: अधिकमास के समापन से पहले वास्तु के इन टिप्स को करें फॉलो, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

न पहनें काली चूड़ियां

हरियाली तीज के दिन महिलाओं 16 श्रृंगार करते हैं और दुल्हन की तरह तैयार होती हैं।

इस काली चूड़ियां पहनने से नकारात्मकता हावी होती है।

इसके अलावा काली चूड़ियां पहनने से वैवाहिक जीवन में विवाद और तनाव बढ़ता है।

न करें दूध का सेवन

हरियाली तीज पर निर्जल व्रत किया जाता है। ऐसे में पानी पीने की मनाही होती है।

इसके अलावा सुहागिन महिलाओं को दूध पीने के लिए भी मना किया जाता है। 

क्योंकि भगवान भोलेनाथ की पूजा के दौरान उन्हें दूध चढ़ाया जाता है।

न करें ये वाद-विवाद

हरियाली तीज के पर्व पर भूलकर भी पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए।

इस पर्व की पूजा के दौरान मन को शांत व प्रसन्न रखना चाहिए।

इस व्रत का पारण हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए।

न करें गुस्सा  

इस पर्व पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

किसी को भी अपशब्द न कहें और पूजा-पाठ में मन लगाएं।

मान्यता के अनुसार, यदि तीज की पूजा में श्रद्धा नहीं होती तो पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

Japan में Jacob Elordi का एक फैन पर भड़कना वायरल! मुझे मत छुओ, ब्रो कहकर रेस्टोरेंट से निकले बाहर

Project 18 Destroyer आखिर है क्या? जिसने चीन-पाकिस्तान दोनों की उड़ा दी नींद

Afghanistan में Pakistan की एयरफोर्स ने किया हमला, भड़का तालिबान!

Kangana Ranaut की फ़िल्म Bharat Bhhagya Viddhaata से भावुक हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली में टैक्स-फ़्री करने का जताया इरादा