FIFA महिला विश्व कप: मार्टा के रिकॉर्ड 17वें गोल की बदौलत ब्राजील अंतिम 16 में पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

वालेंसिएनेस। मार्टा के रिकॉर्ड 17वें गोल की बदौलत ब्राजील ने इटली को 1-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप के अंतिम 16 में प्रवेश किया। मार्टा पुरूष और महिला विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गयीं। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने ग्रुप सी के मुकाबले में 74वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर अपनी टीम को अंक दिलाये। यह मार्टा का विश्व कप में 17वां गोल था।

इसे भी पढ़ें: Copa America: ईडुआरडो वर्गास की दो गोल से चिली ने जापान को 4-0 से रौंदा

मार्टा इस गोल के साथ पूर्व बायर्न म्यूनिख और लाजियो के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के बाद विश्व कप में गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयीं। हालांकि ब्राजीली टीम इस जीत के बावजूद ग्रुप में इटली के बाद दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलिया ने सैम केर के चार गोलों की बदौलत जमैका को 4-1 से शिकस्त दी और वह गोल अंतर के हिसाब से ब्राजील से ऊपर है। केर इस तरह विश्व कप में हैट्रिक करने वाली आस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बन गयीं।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत