उम्र 8 साल, उपलब्धि- 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए इस अद्भुत बच्चे के बारे में जिसने 1700 पंच मारकर बनाया रिकॉर्ड

By रितिका कमठान | Jun 10, 2023

आमतौर पर आठ वर्ष की उम्र में बच्चे घर से लेकर स्कूल जाने और फिर खेलने के बारे में सोचते है। उनके लिए पढ़ाई के बाद अपने दोस्तों के साथ खेलना ही सबकुछ होता है। मगर कुछ बच्चे विरले होते हैं जो अपनी छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लेते हैं, जो बड़ों के पास भी नहीं होती है।

आज ऐसे ही एक बच्चे के बारे में बात करेंगे जिसकी उम्र तो महज आठ वर्ष है मगर उसने ये साबित किया है कि कुछ पाने के लिए उम्र रोड़ा नहीं बल्कि सिर्फ एक नंबर ही होती है। ये बच्चा है सोनीपत का रहने वाला मार्टिन, जिसने सिर्फ आठ वर्ष की उम्र में खास उपलब्धि हासिल की है। उसके पास आज आठ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मार्टिन ने विश्व स्तर पर इन रिकॉर्ड को अपने नाम कर शानदार उपलब्धि हासिल की है जिससे हर तरफ खुशी है। मार्टिन अब तक आठ विश्व रिकॉर्ड और तीन एशिया रिकॉर्ड हासिल कर चुका है।

बता दें कि मार्टिन ने ये उपलब्धि किक बॉक्सिंग में हासिल की है। लॉकडाउन के दौरान ही मार्टिन ने किक बॉक्सिंग सिखना शुरू किया। उस समय मार्टिन की उम्र महज साढ़े छह साल की थी। उसने इस दौरान रोज इसकी प्रैक्टिस की, जिसके बाद उसने इस कला में इतनी महारत हासिल कर ली कि अब वो कई रिकॉर्ड अपने नाम हासिल कर चुका है। सिर्फ यही नहीं उसकी इस शानदार उपलब्धि और वर्ल्ड रिकॉर्ड को देखते हुए उसे लंदन के पार्लियामेंट से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि पंचिंग बेड पर 3 मिनट में 918 पंच करने का रिकॉर्ड बनाया जा चुका है। इस रिकॉर्ड को रूस के 20 वर्षीय पावेल ने बनाया था मगर मार्टिन ने सिर्फ आठ वर्ष की छोटी सी उम्र में ही इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। मार्टिन ने तीन मिनट में 1700 बार पंच मारे और इस रिकॉर्ड को बनाया है। बता दें कि मार्टिन के पिता खुद भी पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और उनके प्रोत्साहन से ही मार्टिन ने किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेने की शुरुआत की थी। बता दें कि मार्टिन ने दो नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं जो भारत और एशिया के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

नीरज चोपड़ा ने की तारीफ
मार्टिन ने व्यापक रूप से वाहवाही बटोरी है और कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखा जाता है। मार्टिन मलिक की उपलब्धियों से प्रभावित होकर, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रात के खाने और प्रशिक्षण सत्र के लिए निमंत्रण दिया। नीरज चोपड़ा ने खुशी जाहिर की और उन्हें खेल जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। नीरज ने मार्टिन को आश्वासन दिया कि वह उसका समर्थन करेंगे और उसे विश्वास था कि उसमें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana