Shaheed Diwas 2024: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है शहीद दिवस, जानिए इसका महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jan 30, 2024

देश गणतंत्र दिवस के बाद शहीद दिवस मनाया जाता है। शहीद दिवस के मौके पर देश शहीद जवानों को नमन करता है। हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। लेकिन कुछ लोग इस दिन को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। तो बता दें कि हमारे देश में साल में दो बार शहीद दिवस मनाया जाता है। एक 30 जनवरी और दूसरा 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि दो बार शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि 30 जनवरी को शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है।

आपको बता दें कि आज यानी की 30 जनवरी का शहीद दिवस राष्ट्रपित महात्मा गांधी को समर्पित होती है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। नाथूराम गोडसे ने साल 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाया था। गांधीजी के निधन के बाद 30 जनवरी यानी की उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।

किस तरह मनाया जाता है शहीद दिवस

30 जनवरी यानी की शहीद दिवस के मौके पर राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख उनको श्रद्धांजलि देते हैं। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए हथियार नीचे झुका दिए जाते हैं।

महात्मा गांधी के आदर्श

पूरी दुनिया महात्मा गांधी को प्यार से 'बापू' कहकर बुलाती थी। वह सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने वाले असाधारण व्यक्तित्व थे। उन्होंने भारत देश को धर्मनिरपेक्ष और एक अहिंसक राष्ट्र के रूप में बनाए रखने का प्रबल समर्थन किया था। जिसके कारण महात्मा गांधी को तमाम आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन अंत में महात्मा गांधी के आदर्शों का पूरी दुनिया ने न सिर्फ लोहा माना, बल्कि उसको अपनाया भी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत