Martyrs' Day: दिल्ली उच्च न्यायालय में दो मिनट का मौन रखा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखा। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय की अदालत में ‘कोर्ट मास्टर’ ने कहा, ‘‘सभी से अनुरोध है कि भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वालों की स्मृति में कृपया खड़े होकर दो मिनट का मौन रखें।’’

अदालत में मौजूद सभी लोगों ने पूर्वाह्न 11 बजे मौन रखा और कोर्ट मास्टर द्वारा मौन समाप्त करने की घोषणा किए जाने तक कार्यवाही स्थगित रही। 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है और इसे शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की Negative Energy से हैं परेशान, ये Vastu Tips आजमाएं, एक नींबू बदल देगा किस्मत

Maharashtra Politics में हलचल मचाने वाली कौन-सी बड़ी घोषणा 8 February को करने वाले थे Ajit Pawar?

Melania Documentary Premiere | जब वॉशिंगटन में जुटी दुनिया की नामी हस्तियां, भारत की ओर से AR Rahman ने बढ़ाई महफिल की शान

Beating Retreat से Rahul Gandhi नदारद, BJP का तंज- देश को आराम-प्रचार वाला नेता नहीं चाहिए