Maruti Suzuki Sales Boost: अगस्त में 21.3% बढ़ी कुल बिक्री, Auto Sector में जोरदार तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2026

देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 21.3 प्रतिशत बढ़कर 2,19,220 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,80,683 वाहन बेचे थे। मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने उसकी यात्री वाहनों की कुल घरेलू बिक्री 34.8 प्रतिशत बढ़कर 1,76,971 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,31,278 इकाई थी।

अगस्त में ऑल्टो और एस-प्रेसो समेत छोटी कारों की बिक्री बढ़कर 8,799 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 6,853 इकाई थी। बलेनो, सेलेरियो, सियाज, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मध्यम आकार के वाहनों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 77,166 इकाई हो गई, जो अगस्त, 2025 में 59,597 इकाई थी।

ब्रेजा, अर्टिगा, ई विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 79,045 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 54,043 इकाई थी। पिछले महीने ईको वैन की बिक्री 11,961 इकाई रही जबकि अगस्त, 2025 में यह 10,785 इकाई थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि एलसीवी सुपर कैरी की बिक्री 3,107 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 2,772 इकाई थी।

प्रमुख खबरें

Modi Diplomacy Power देखकर दुनिया हैरान, आखिर रातोंरात कैसे बदल गये Donald Trump, Marco Rubio, JD Vance और Elon Musk के तेवर?

हिमाचल में केंद्र के फंड पर CM Sukhu चमका रहे छवि, Jairam Thakur का Congress पर हमला

तमिलनाडु में Drug Smuggling पर DMK नेता का TVK सरकार पर आरोप, CM की चुप्पी पर उठाए सवाल

Heartbroken सुपरमॉडल Cindy Crawford ने बेटे प्रेस्ली गेर्बर की मौत के एक महीने बाद दी भावुक श्रद्धांजलि