Maruti को पहली तिमाही में उत्पादन नुकसान का अनुमान, जुलाई से स्थिति सुधरने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उत्पादन नुकसान की आशंका है। हालांकि, कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जुलाई-सितंबर की तिमाही से स्थिति सुधरने की उम्मीद है। कंपनी अब भी इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी से जूझ रही है, जिसके चलते पहली तिमाही में उसको उत्पादन में नुकसान की आशंका है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी काफी समय से चिप के संकट का सामना कर रही है जिससे उसके आपूर्तिकर्ता बाजार मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमें पिछले वित्त वर्ष में 1.7 लाख इकाइयों के उत्पादन का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें: FPIs ने मई में अबतक शेयरों में 37,316 करोड़ रुपये डाले

श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में चिप आपूर्ति की स्थिति में कुछ सुधार होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए संभवत: जुलाई के बाद से हम स्थिति में कुछ सुधार देखेंगे।’’ अप्रैल में कंपनी ने 1,44,097 यात्री वाहनों का उत्पादन किया, जो पिछले साल इसी महीने के 1,52,954 इकाइयों के उत्पादन से छह प्रतिशत कम है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने रिकॉर्ड 19.22 लाख इकाइयों का उत्पादन किया। हालांकि, कंपनी अपने उत्पादन को 20 लाख इकाइयों के पार ले जाने के लक्ष्य से चूक गई। सेमीकंडक्टर सिलिकन चिप हैं, जिनका इस्तेमाल वाहन, कंप्यूटर, सेलफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में ‘कंट्रोल’ और ‘मेमोरी’ के काम के लिए होता है। हाल के समय में वाहन उद्योग में सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत