मारुति ने बलेनो, स्विफ्ट समेत कई मॉडलों के दाम 5 हजार रुपये तक घटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में पांच हजार रुपये की कटौती करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आल्टो 800, आल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रिजा और एस क्रॉस के सभी संस्करणों के दाम कम किये गये हैं।

ये मॉडल 2.93 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये के हैं। नयी कीमतें देश भर में 25 सितंबर से प्रभावी होंगी। कंपनी ने कहा कि यह कटौती पहले से दिये जा रहे ऑफर के अतिरिक्त हैं। कंपनी ने कहा कि उसे इस कटौती से उपभोक्ताओं द्वारा खरीद बढ़ाने की उम्मीद है। इससे त्योहारी मौसम से पहले उपभोक्ताओं की धारणा को बल मिलेगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह