मारुति सुजुकी के आने वाले समय में वाहनों की बिक्री बढ़ने पर संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

अहमदाबाद। यात्री कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी.भार्गव ने आने वाले समय में वाहन बिक्री बढ़ने को लेकर शुक्रवार को आशंकाएं व्यक्त की। उन्होंने ईरान से कच्चा तेल आयात पर अमेरिका के प्रतिबंध तथा उत्सर्जन के नये प्रावधान जैसे कारकों को आने वाले समय की बिक्री के लिये नकारात्मक माना। उल्लेखनीय है कि भार्गव ने कुछ ही रोज पहले यह उम्मीद जाहिर की थी कि चुनाव के बाद वाहनों की बिक्री में तेजी आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: मारुति सुजुकी बनाएगी अस्पताल और स्कूल, 125 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुझे इस बात का पूरा यकीन रहता कि चुनाव के बाद वाहनों की बिक्री बढ़ेगी, लेकिन ईरान से कच्चा तेल आयात पर अमेरिका के प्रतिबंध तथा वाहनों के उत्सर्जन के बारे में नये प्रावधान कुछ ऐसे कारक हैं जो आने वाले समय में बिक्री को प्रभावित कर सकते हैं। अगले साल अप्रैल से डीजल कारों की बिक्री बंद करने की कंपनी की घोषणा के बारे में भार्गव ने कहा कि इसका असर जुलाई से मालूम पड़ने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही 4.6 प्रतिशत घटकर 1,795.6 करोड़ हुआ

उन्होंने कहा कि हमें यह जानने के लिये दो से तीन महीने यानी जून के अंत तक रुकना होगा कि उपभोक्ता वास्तव में कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। जब हम जुलाई में पहली तिमाही के परिणाम देखेंगे, हमें इस बारे में स्पष्ट पता होगा कि बाजार में क्या चल रहा है। भार्गव यहां उत्तरी गुजरात के सीतापुर गांव में एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल तथा एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखने आये थे। कंपनी इन्हें कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 120 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Middle East War से Europe में ऊर्जा संकट, EU ने की Strait of Hormuz खोलने की मांग

ऊर्जा संकट से घबराया यूरोप! EU नेताओं ने की Strait of Hormuz को खोलने की मांग, सैन्य मदद से किया इनकार

US F-35 Emergency Landing Iran | पेंटागन में इमरजेंसी मीटिंग! क्या ईरान ने खोज ली अजेय F-35 की काट? रडार से बचने की तकनीक पर सवाल

Israel-Iran महायुद्ध का असर! DGCA की एयरलाइंस को कड़ी चेतावनी, 9 देशों के हवाई क्षेत्रों में उड़ान भरने पर रोक