Maruti Suzuki को सेमीकंडक्टर की समस्या अभी बने रहने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

नयी दिल्ली। देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का मानना है कि सेमीकंडक्टर की किल्लत अगली कुछ तिमाहियों तक बनी रह सकती है जिससे कुछ खास मॉडलों की आपूर्ति में विलंब और बढ़ जाएगा। एमएसई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-के साथ बातचीत में कहा कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति अब भी एक समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली तिमाही में सेमीकंडक्टर की वजह से 46,000 इकाइयों का नुकसान उठाना पड़ा था। इस तिमाही में भी कुछ मॉडलों के लिए यह समस्या बनी हुई है।’’

इसे भी पढ़ें: FMCG, आइसक्रीम कंपनियों को इस गर्मी में तगड़ी मांग रहने की उम्मीद

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल है कि हालात कब सामान्य हो पाएंगे। इसकी वजह यह है कि अभी ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि देश के यात्री वाहन बाजार में एसयूवी 42.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अग्रणी भूमिका में आ चुका है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 38.8 लाख इकाई तक जा सकता है जो अब तक का रिकॉर्ड होगा। पिछले वित्त वर्ष में 30.7 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मैच, सेमीफाइनल पर निगाहें!

Ahmedabad Police ने किया Boss Scam का भंडाफोड़, Pakistan और China तक फैला है इस साइबर जाल का नेटवर्क