मारुति सुजुकी ने लॉन्‍च की BS-VI इंजन के साथ WagonR CNG, जानिए कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

नयी दिल्ली। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने वैगनआर का बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुकूल सीएनजी संस्करण शुक्रवार को पेश किया। इसकी शोरूम कीमतें 5.25 लाख रुपये से शुरू हैं।

कंपनी ने कहा कि वैगनआर एस-सीएनजी नये उत्सर्जन मानक के अनुकूल उसकी तीसरी पेशकश है। इसमें 60 लीटर की ईंधन टंकी लगी है तथा यह 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। कंपनी ने वैगनआर एस-सीएनजी के दो संस्करण एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) उतारे हैं, जिनकी शोरूम कीमतें क्रमश: 5.25 लाख रुपये और 5.32 लाख रुपये हैं।

इसे भी पढ़ें: AUTO EXPO 2020: मारुति सुजुकी ने पेश की BS-6 Vitara Brezza कार, देखें इसके कूल फीचर्स

कंपनी के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मिशन ग्रीन मिलियन की घोषणा के साथ हमने देश में पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।’’ कंपनी ने हाल ही में संपन्न ऑटो एक्सपो में कहा था कि उसकी योजना मिशन ग्रीन मिलियन के तहत अगले कुछ साल में सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की 10 लाख इकाइयां बेचने की है।

इसे भी देखें-Tata ने नए कलेवर के साथ लॉन्च की Nexon, सेफ्टी के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े