मारुति ने खराब ईंधन पंप को ठीक करने के लिये 1.35 लाख कारें वापस मंगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि खराब ईंधन पंप की जांच और बदलने के लिये उसने 1,34,885 बैगन- आर और बलेनो मॉडल की कारें वापस मंगाई हैं। एमएसआई ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है वह स्वैच्छिक तौर पर यह काम कर रही है। उसने 15 नवंबर 2018 से लेकर 15 अक्टूबर 2019 के बीच विनिर्मित वैगन-आर (एक लीटर) और 8 जनवरी 2019 से लेकर 4 नवंबर 2019 के बीच विनिर्मित बलेनो (पेट्रोल) कारों को वापस मंगाया है। उसने कहा है कि इस वापसी में कंपनी के दोनों तरह के 1,34,885 वाहन वापस आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: RBI के पूर्व गवर्नर राजन ने अगले छह महीने में फंसे कर्ज में उल्लेखनीय वृद्धि होने की जताई आशंका

वाहन कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी की इस पहल से वैगन-आर की 56,663 इकाइयों और बलेनो की 78,222 इकाइयों में ईंधन पंप खराब होने का मामला हो सकता है।इसमें खराब हिस्से को बिना किसी शुल्क के बदला जायेगा।’’ सूचना में कहा गया है कि आने वाले दिनों में इस वापसी अभियान के तहत संबंधित वाहन के मालिक को कंपनी के प्राधिकृत डीलर द्वारा संपर्क किया जायेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी