Auto expo 2020: मारुति सुजुकी की इस कार को देख आप भी कहेंगे- WOW!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2020

ग्रेटर नोएडा। मारुति सुजुकी इंडिया ने यहां चल रहे ऑटो एक्सपो में भारत चरण-छह के अनुकूल पेट्रोल इंजन वाला नया कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) इग्निस शुक्रवार को प्रदर्शित किया। कंपनी ने देशभर में फैले अपने नेक्सा शोरूम के जरिये इस वाहन को बाजार में उतारे जाने से पहले इसकी बुकिंग शुरू की है। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचि आयुकावा ने कहा, ‘‘मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो में इग्निस का खास स्थान है। इसे हमेशा चलाने में आसानी तथा जगह की उपलब्धता को लेकर सराहा गया है। लोगों को एसयूवी की तरह ऊंची सीट तथा सड़क पर उपस्थिति दिखाने वाले फीचर-समृद्ध वाहन पसंद हैं। हमें यकीन है कि एसयूवी की तरह डिजायन तथा अंदर में जगह के कारण नयी इग्निस उपभोक्ताओं को पसंद आएगी।’’

इसे भी पढ़ें: AUTO EXPO 2020: मारुति सुजुकी ने पेश की BS-6 Vitara Brezza कार, देखें इसके कूल फीचर्स

इस वाहन में 17.78 सेंटीमीटर का स्मार्टप्ले स्टूडियो, क्लाउड से जोड़े जाने में सक्षम इंफोटेनमेंट प्रणाली, ट्रैफिक का ताजा हाल बताने, आवाज की पहचान करने, चालक को सुरक्षा के प्रति सचेत करते रहने जैसे कई अन्य फीचर दिये गये हैं।

इसे भी देखें-विश्व के दूसरे सबसे बड़े Auto Expo में लॉन्च हुईं करीब 80 बेहतरीन कारें

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार