नए साल में ऑटो सेक्टर लाया बहार, इन तीन कंपनियों की बढ़ी बिक्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। ऑटो कंपनियों के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रही और जनवरी 2021 में मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री4.3 प्रतिशत, हुंदै की बिक्री 16 प्रतिशत और टाटा मोटर्स की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़ी, हालांकि इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की बिक्री 25 प्रतिशत घट गई। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बताया कि जनवरी में उसकी कुल बिक्री 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1,60,752 इकाई हो गई। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 1,54,123 इकाइयां बेची थीं। एमएसआई ने एक बयान में बताया कि इस दौरान घरेलू बिक्री 2.6 प्रतिशत बढ़कर 1,48,307 इकाई हो गई, जो जनवरी 2020 में 1,44,499 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि जनवरी में निर्यात 29.3 प्रतिशत बढ़कर 12,445 इकाई हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 9,624 इकाई था। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बताया कि जनवरी में उसकी कुल बिक्री 15.6 प्रतिशत बढ़कर 60,105 इकाई रही।

इसे भी पढ़ें: बजट में छोटे कारोबारियों की मदद की जाए और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी हो : राहुल गांधी

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने सोमवार को बताया कि जनवरी 2020 में उसकी बिक्री 5,299 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में टीवीएस मोटर्स की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 3,07,149 इकाई हो गई। इस दौरान कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री 34 प्रतिशत और कुल निर्यात 43 प्रतिशत बढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बताया कि जनवरी 2021 में उसकी कुल बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 39,149 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 52,546 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री में चार प्रतिशत और निर्यात में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ। हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 47.62 प्रतिशत की कमी हुई। कंपनी ने बताया कि उसके ट्रैक्टर की ब्रिकी जनवरी 2021 में 50 प्रतिशत बढ़कर 34,778 इकाई हो गई। सोनालिका ट्रैक्टर्स ने एक बयान में बताया कि उसके ट्रैक्टर की बिक्री जनवरी 2021 में 40 प्रतिशत बढ़कर 10,158 इकाई हो गई, जो जनवरी 2020 में 7,220 इकाई थी। इस दौरान घरेलू बाजार में 46 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। इसी तरह अशोक लीलैंड की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 13,126 इकाई हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 12,359 इकाई थी। एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की बिक्री 48.8 प्रतिशत बढ़कर 9,021 इकाई हो गई, जो जनवरी 2020 में 6,063 इकाई थी।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी