एशियाई चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी मैरीकॉम, 20 सदस्यीय भारतीय दल लेगा हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

नयी दिल्ली। महान महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के मद्देनजर एशियाई महिला चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है और उनकी अनुपस्थिति में विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया चहल बैंकाक में 16 से 27 अप्रैल तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगी। छह बार की विश्व चैम्पियन मेरीकाम इस साल के अंत में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप पर ध्यान लगाना चाहती हैं। उन्होंने वियतनाम में 2017 सत्र में भारत को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया था। मेरीकाम की अनुपस्थिति में सोनिया और विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व स्वर्ण पदकधारी सरिता देवी और पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन निखत जरीन भारतीय दल की चुनौती की जिम्मेदारी संभालेंगी। 

इसे भी पढ़ें: टेस्ट गेंदबाज का ठप्पा लगने से एकदिवसीय में नहीं मिल रहा मौका: इशांत

भारत की 64 किग्रा में उम्मीद पंजाब की सिमरनजीत कौर और 69 किग्रा में निगाहें असम की लवलीना बोरगोहेन पर टिकी होंगी। पिछले चरण में भारतीय महिला टीम ने कुल सात पदक जीते थे जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल थे। पहली बार पुरूषों और महिला वर्ग की प्रतियोगिता एक साथ करायी जायेगी। 

टीम इस प्रकार है : 

 48 किग्रा : नीतू, मंजू रानी

 51 किग्रा : निखत जरीन, पिंकी रानी

 54 किग्रा : मनीषा, मीनाकुमारी

 57 किग्रा : सोनिया चहल, साक्षी

 60 किग्रा : सरिता देवी, परवीन

 64 किग्रा : सिमरनजीत कौर, पी बासुमतारी

 69 किग्रा : लवलीना बोरगोहेन, अंजलि तुशीर

 75 किग्रा : नुपुर, पूजा

 81 किग्रा : पूजा रानी, नंदिनी

 81 किग्रा से अधिक : सीमा पूनिया, कविता चहल। 

प्रमुख खबरें

NCP (SP) में फूट की अटकलों पर Sharad Pawar का अटल जवाब, हमारी पार्टी में नहीं होगी Shiv Sena UBT जैसी टूट

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training