मरियम ने इमरान खान से कहा, अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज ने भारत की तारीफ करने पर प्रधानमंत्री इमरान खान पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह पड़ोसी देश को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम ने यह भी कहा कि खान को भारत का यह उदाहरण भी देना चाहिए कि वहां किसी भी प्रधानमंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करते हुए संविधान को नहीं ‘‘कुचला’’ है। उनकी यह टिप्पणी खान द्वारा भारत को ‘‘सम्मान की महान भावना वाला देश’’ बताए जाने के बाद आई है। प्रधानमंत्री खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले शुक्रवार रात देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि वह भारत के खिलाफ नहीं हैं और पड़ोसी देश में उनके कई प्रशंसक हैं।

इसे भी पढ़ें: अमीर लोग ही ले सकेंगे अब नींबू का स्वाद, बाजार में एक नींबू की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

वाजपेयी महज एक वोट से अविश्वास प्रस्ताव हार गए थे लेकिन उन्होंने खान की तरह संविधान और देश को बंधक नहीं बनाया।’’ मरियम ने कहा, ‘‘सत्ता जाती देखने के बाद बौखला गए व्यक्ति को कोई यह बताए कि उनकी अपनी ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है, न कि किसी और ने। अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए और पाकिस्तान की जान छोड़ दीजिए।’’ मरियम ने खान पर बरसते हुए कहा कि उन्हें अब प्रधानमंत्री नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा व्यक्ति जो अपने होश में नहीं रहा, उसे कहर बरपाने और देश को गर्त में ले जाने नहीं दिया जा सकता। यह कोई मजाक नहीं है। उन्हें प्रधानमंत्री या पूर्व प्रधानमंत्री नहीं माना जाना चाहिए, उन्हें मनोरोगी माना जाना चाहिए, जो केवल अपने आप को बचाने के लिए पूरे देश को बंधक बना रहा है।’’

अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम (48) ने कहा, ‘‘22 करोड़ लोगों का देश अब हफ्तों से बिना सरकार के रह रहा है। संविधान के इस घोर उल्लंघन और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अपमान करने का नतीजा खराब होगा।’’ यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री खान ने विपक्षी दलों को हैरत में डालते हुए भारत की प्रशंसा की है। उन्होंने पिछले सप्ताहस्वतंत्र विदेश नीति को लेकर भारत की तारीफ की थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार