क्या महाराष्ट्र में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य ? स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

मुंबई। मास्क के उपयोग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के ताजा दिशानिर्देश पर भ्रम की स्थिति के बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि यह सिर्फ एक अपील है और राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं किया गया है। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिला एवं नगर निकाय अधिकारियों को एक पत्र लिखकर कोविड-19 की जांच बढ़ाने के अलावा लोगों को ट्रेनों, बसों, सिनेमाघरों, सभागारों, कार्यालयों, अस्पतालों, कॉलेजों और स्कूलों जैसे स्थानों में मास्क पहनने की सलाह देने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुंबई, पुणे, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। टोपे ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कुछ दिन पहले महाराष्ट्र को कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के संबंध में एक परामर्श भेजा था।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन