Karwa Chauth पर Parlour जैसा निखार देगा मसूर दाल Face Pack, घर पर ऐसे बनाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 17, 2026

करवा चौथ त्योहार का इंतजार हर महिला को लंबे समय से होता है। इस दिन वह सबसे अच्छे दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करती है। गौरतलब है कि इस दिन सबको अपना परफेक्ट लुक चाहिए। आमतौर पर हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए महंगे फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च कर देते हैं।

अब आप मसूर की दाल का फेस पैक बना सकते हैं। यह आपकी स्किन को गहराई से साफ करता है, बल्कि इसे नेचुरल ग्लो भी देता है। एक बार इसको आप जरुर ट्राई करें। आइए आपको प्राकृतिक उपाय फेशियल के बारे में बताते हैं।

करवाचौथ के लिए मसूर की दाल फेस पैक

असल में मसूर की दाल में प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और मुलायम बनाती है। अगर आप इसे नियमित तौर पर चेहरे पर लगाएंगे तो त्वचा की निखरती है और दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

मसूर दाल फेस पैक बनाने का तरीका

इसके लिए आप 2-3 चम्मच मसूर की दाल को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और थोड़ा-सा शहद मिलाएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

इस पेस्ट को आप अपने साफ चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें। इसको आप 10-15 मिनट तक सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से वॉश करें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा।

फायदे जो आपको चौंका देंगे

- वैसे यह फेस पैक स्किन को डीप क्लीन करता है और पोर्स को साफ करता है।

- टैनिग को हटाने में मदद करता है और स्किन टोन को बराबर करता है।

- इतना ही नहीं, पिंपल्स और एक्ने की समस्या को कम करता है।

- स्किन को टाइट और यंग लुक देता है।

 - प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

प्रमुख खबरें

IND vs WI 5th T20I: संजू सैमसन की फॉर्म पर बोले Abhishek Nayar, बेंगलुरु में बड़ी पारी की उम्मीद

Maharashtra FDA की कार्रवाई: एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के मामले में Reliance Consumer के निदेशक सहित 10 पर FIR

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Army Major पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, दो अफसरों की पत्नियों से अवैध संबंध रखने का लगा है आरोप

Bihar के Bihta स्थित Van Devi Mandir का रहस्य, जिसपर बनी Film The Vvan