Pakistan में भीषण धमाका, दहला कराची, लोगों के उड़े चिथड़े!

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2026

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में एक ऐसा धमाका हुआ है जिसने 25 करोड़ पाकिस्तानियों को झकझोर कर रख दिया है जिसने लाहौर से लेकर इस्लामाबाद में खतरनाक बवाल मचा कर रख दिया है। कराची से उठा यह धुआं लोगों की यह चीख पुकार 1406 किमी दूर राजधानी इस्लामाबाद को भी हिला कर रख देने वाली है। दरअसल पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के व्यस्त एमए जिन्ना रोड इलाके में स्थित गुल प्लाज़ा शॉपिंग मॉल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में उसने बहुमंजिला इमारत के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। दूर-दूर तक काले धुएं का घना गुब्बारा आसमान में छा गया और मॉल के अंदर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हर तरफ अफरातफरी मच गई, भगदड़ मच गई।

इसे भी पढ़ें: कर्ज लेकर हथियार बनाएंगे, इस्लामिक देशों को चिपकाएंगे, नए फॉर्मूले पर पाकिस्तान, इंडोनेशिया खरीदेगा JF-17 विमान

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आग पूरी तरह बुझाने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी। लेकिन यह पहली बार नहीं है। कराची समेत पाकिस्तान के कई शहरों में फायर सेफ्टी सिस्टम की भारी कमी बार-बार सामने आती रही है। नवंबर 2023 में भी कराची के एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई थी। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 22 लोग घायल हुए थे। बार-बार होने वाली यह घटनाएं पाकिस्तान में कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर, लापरवाह प्रशासन और आम जनता की लाचारी को उजागर करती है। 

प्रमुख खबरें

Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

PM Modi ने flydubai के घायल कैप्टन Smit Machhar से बात कर सराहा अदम्य साहस

Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू

Tamil Nadu में CM Vijay ने Vettri Payanam योजना का दायरा बढ़ाया, महिलाओं को मुफ़्त बस सफ़र