यमन के अदन शहर में भयंकर विस्फोट, पत्रकार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

सना (यमन)। यमन के अदन शहर में एक पत्रकार की कार में विस्फोट होने से उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना के वक्त पत्रकार अपनी कार से अदन शहर की ओर जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूटीओ में विशेष व्यवस्था का प्रावधान विकाशसील देशों का अधिकार, यह बातचीत से परे: गोयल

सूचना मंत्री मुअम्मर अल-इरयानी ने कहा कि मंत्रालय और जापान के एनएचके टीवी नेटवर्क के साथ काम करने वाले साबिर अल-हैदरी की कार में आईईडी लगा हुआ था। बुधवार को इसमें विस्फोट हुआ और पत्रकार की मौत हो गई। सूचना मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले सना में वर्ष 2017 में पाबंदियां बढ़ाई जाने के चलते हैदरी ने शहर छोड़ दिया था। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर