Kozhikode के footwear factory में भीषण आग से भारी नुकसान, दमकल ने पाया काबू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

केरल के कोझिकोड स्थित पय्यानक्कल में शुक्रवार तड़के जूते-चप्पल के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। अग्निशमन और बचाव सेवा अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मशीनरी, बिजली के उपकरण और कच्चा माल जलकर खाक हो गए। अधिकारियों के अनुसार, पय्यानाक्कल स्थित ‘जैसल रबर इंडस्ट्रीज’ में तड़के करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग में एक 40 एचपी की मिक्सर मोटर, एक इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड, कई अन्य मोटर, छत का एक हिस्सा और जूते-चप्पल बनाने की सामग्री नष्ट हो गई। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट हो सकता है। दुर्घटना में हुए कुल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

NEET Protest: राघव चड्ढा बोले- सरकार ने छात्रों की बात सुनी, दिया बड़ा Solution

Microsoft, Alphabet और Meta के नतीजों के बाद भारी निवेश पर बढ़ा निवेशकों का दबाव

Vijay Shekhar Sharma: Paytm प्रमुख ने विकसित भारत 2047 के लिए तकनीक पर दिया जोर

Indian Railways में TTE एक बार में कितने कोच चेक कर सकता है, जानिए क्या हैं नियम