गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लगी, AAP ने भाजपा और एमसीडी पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Mar 28, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सोमवार को लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने वाला स्थान) पर भीषण आग लग गयी। यह आग इतनी भीषण थी कि इस से निकला धुंआ आनंद विहार से लेकर इंदिरापुरम तक फैल गया। जानकारी के मुताबिक के यहां आ गए आज दोपहर 2:30 बजे लगी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश तेज कर दी गई। यह आग काफी भीषण थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए नौ दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। विभाग के मुताबिक, गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को अपराह्न 2.30 बजे मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और अभी इसमें कुछ और घंटे लग सकते हैं। गर्ग ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को इस घटना के संबंध में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अप्रैल में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने के बादडीपीसीसी ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी