सेंट्रल लंदन रेलवे आर्च में भीषण आग, बंद किये गये स्टेशन, दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

लंदन के साउथवार्क रेलवे स्टेशन पर आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलने पर कुल 70 दमकलकर्मी और उनके साथ 10 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगीं। आग लगने से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। लंदन फायर ब्रिगेड ने कहा कि लगभग 70 दमकलकर्मी बुधवार को सेंट्रल लंदन के साउथवार्क में एक रेलवे आर्च में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। इलाके की ट्रेनों को रोकना पड़ा और कई इमारतों को खाली कराना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने FBI पर उनके 3 पासपोर्ट

आग लगने की वजह से लंदन ब्रिज से आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं तो वहीं कई इमारतों को खाली करा लिया गया है। इस दौरान ब्रिगेड को 35 से अधिक कॉल मिलीं। दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग पर दो घंटो के अंदर काबू पा लिया गया। आग क्यों और कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ का कहर! मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा, 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित

PFC Net Profit पहली तिमाही में 8,998 करोड़ रुपये रहा, 3.90 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

Delhi Govt ने CPA व्यवस्था की निलंबित, अस्पताल अब स्वयं खरीदेंगे दवाएं

CJI Surya Kant ने कहा: भारत Global Arbitration Hub बनने में पूरी तरह सक्षम है