Pakistan के खिलाफ PoK में बड़ा Protest, Joint Awami Action Committee के आह्वान पर पूर्ण बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2026

‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ द्वारा विरोध प्रदर्शन का आह्वान किये जाने के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में दुकानें और बाजार बंद रहे। क्षेत्र में हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई में 20 से अधिक लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई है। बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार, कमेटी से जुड़े लगभग 2,000 प्रदर्शनकारियों ने भीमबर से विरोध मार्च शुरू किया और वे मीरपुर पहुंचकर मुजफ्फराबाद के लिए रवाना होंगे।

हालांकि, शहर में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। खबर के मुताबिक, पीओके के एक अन्य प्रमुख शहर मीरपुर के कायद-ए-आजम स्टेडियम में सैकड़ों लोग जमा हुए थे। स्थानीय पत्रकार सज्जाद जर्राल ने ‘डॉन’ को फोन पर बताया, “यहां दुकानें बंद हैं और सड़कों पर यातायात नदारद है।” बार काउंसिल के आह्वान पर पीओके के वकीलों ने वरिष्ठ वकील अमजद अली खान की कथित गिरफ्तारी के विरोध में न्यायिक कार्यवाही का बहिष्कार किया।

अमजद अली खान कमेटी के प्रमुख सदस्य हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को पीओके में जारी हिंसा और झड़पों पर गहरी चिंता व्यक्त की। अधिकारियों ने मंगलवार को कमेटी के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए इनाम की घोषणा की। इसी बीच, पीओके के तथाकथित प्रधानमंत्री फैसल मुमताज राठौर ने पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में व्याप्त तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत की ओर लौटने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Vantara हाथी माधुरी को Kolhapur भेजने के समिति आदेश का करेगा पालन

CM Mohan Yadav ने राज्य खनिज अन्वेषण नीति-2026 को दी मंजूरी

Siddaramaiah नाराज होते तो इस्तीफा नहीं देते, बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम

Delhi Weather Update | दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’