पाकिस्तान में चीन के खिलाफ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, ड्रैगन ने दी सफाई

By अभिनय आकाश | Dec 12, 2021

दुनिया भर में अपनी किरकिरी करा रहे पाकिस्तान के पास केवल चीन का सहारा बचा था। लेकिन अब उसके दोस्त चीन के खिलाफ पाकिस्तानियों नहीं बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। चीन का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट चाइना पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के नाम पर जाना जाता है जिसमें उसने लगभग 7 बिलियन का निवेश किया है। लेकिन अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर पोर्ट को लेकर पिछले 1 महीने से स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी है। लेकिन अब इसके विरोध में एक जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार ग्वादर के लोगों के अधिकारों के लिए शुरू किए गए अपने आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को महिलाओं और बच्चों सहित हजारों लोगों ने ग्वादर की मुख्य सड़कों और सड़कों पर मार्च निकाला। जुलूस के प्रतिभागियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारों के साथ तख्तियां और बैनर लेकर सेरातुन-नबी चौक से अपना मार्च शुरू किया। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

चीन की सफाई

प्रदर्शन कथित तौर पर चीन पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर के खिलाफ होने को चीन ने खारिज किया है। चीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया चीन के खिलाफ इस आंदोलन को बताकर प्रसारित कर रहा है जो कि फेक न्यूज़ है।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद