NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड Shubham Khairnar की CBI हिरासत बढ़ी, अब खुलेंगे 'बड़ी साजिश' के राज?

By अभिनय आकाश | May 20, 2026

अमेरिका-रूस दोनों चाहते थे भारत UNSC का परमानेंट मेंबर बने, फिर भी नेहरू ने दुनिया के लिए दी इतनी बड़ी कुर्बानी? दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 2026 के NEET-UG प्रश्न पत्र लीक मामले में आरोपी शुभम खैरनार की सीबीआई हिरासत बढ़ा दी और पांच अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद छह आरोपियों को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। केंद्रीय एजेंसी ने इनमें से पांच की न्यायिक हिरासत मांगी थी। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने याचिका स्वीकार करते हुए मंगिलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, खैरनार की सीबीआई हिरासत अदालत ने पांच दिन और बढ़ा दी। सीबीआई ने अदालत को बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान करने और 'लीक हुए कागजात' खरीदने वालों का पता लगाने के लिए यह विस्तार आवश्यक था।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत का कमाल, कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड और महिला टीम ने जीते Gold

US Dollar के मुकाबले रुपया 3 पैसे फिसलकर 95.97 के स्तर पर पहुंचा

INDIA ब्लॉक में रार! संजय सिंह के बयान पर कांग्रेस का तीखा पलटवार- झूठ के दम पर सत्ता में आई AAP हमें नसीहत न दे

Vashu Bhagnani Hospitalised | ₹400 करोड़ का विवाद, IT की रेड... अब लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी