मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश नवरात्रि के दौरान प्रदेश में खुले रहेंगे माता मंदिर

By दिनेश शुक्ल | Oct 14, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नवरात्रि के दौरान प्रदेश के सभी माता मंदिर खुले रहेंगे। नवरात्र में भक्त, दर्शनार्थी मां के दर्शन का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि इस दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए माता के दर्शन का लाभ ले। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर प्रांगण, हॉल में 200 लोगों से ज्यादा एकत्रित न हो। साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में भीड़ इकट्ठी न करें और यथासंभव घर में ही माँ की पूजा करें और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना करे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर