करारी हार के बाद बदले तेवरों और रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

पुणे। इंग्लैंड के हाथों दूसरे मैच में करारी हार से सबक लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम यहां रविवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय मैच में बदले हुए तेवरों और नयी रणनीति के साथ देशवासियों की होली में जीत के रंग भरने के इरादे से खेलेगी। बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर इंग्लैंड ने पिछले मैच में 20 छक्के लगाकर 337 रन के मुश्किल लक्ष्य को आसान बना डाला। खराब फॉर्म में चल रहे स्पिनर कुलदीप यादव और कृणाल पंड्या ने उनका काम आसान कर दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली को रविंद्र जडेजा की इतनी कमी कभी महसूस नहीं हुई होगी जितनी पिछले मैच में।जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने भारतीय स्पिनरों को मनचाहे स्ट्रोक्स लगाकर खूब रन बनाये। गेंदबाजी में कुलदीप ने आठ छक्के गंवाये जो किसी भी भारतीय गेंदबाज से ज्यादा हैं। उन्होंने दूसरे मैच में 84 और पहले में 64 रन दिये थे। वहीं कृणाल ने छह ओवर में 12 की औसत से 72 रन दे डाले। ऐसे में इन दोनों की जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को उतारा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: भारत के विजयवीर सिंधू ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जीता रजत पदक

हार्दिक फिनिशर की भूमिका में होंगे लेकिन हाल ही में संपन्न टी20 श्रृंखला को छोड़कर उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है।टीम प्रबंधन को इस पर विचार करना होगा। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के साथ यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन को उतारा जा सकता है।वैसे शारदुल ठाकुर फॉर्म में हैं लेकिन उन्हें आराम देने पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा में से एक के लिये जगह बनती है। दूसरी ओर इंग्लैंड के हौसले इस जीत से बढे हैं और बेन स्टोक्स का फॉर्म में आना राहत की बात है।

टीमें : भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर में से। इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान में से। मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में युवती की खुदकुशी के बाद प्रेमी दीपक सोलंकी पर FIR

ब्रिटिश लेखक और पूर्व राजनेता Jeffrey Archer का 86 वर्ष की उम्र में निधन

INDIA Alliance March | SIR पर आर-पार के मूड में विपक्ष! छावनी में तब्दील हुई लुटियंस दिल्ली, हाई अलर्ट जारी, सड़क पर संग्राम का संदेह

तमिलनाडु में Madurantakam और Dharapuram विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ By-Election