टिकटों की बिक्री को लेकर हाइप के अलावा भारत . पाक मैच हमारे लिये आम मैचों की तरह : कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2021

दुबई|  भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बनी हाइप को तूल नहीं देते हुए कहा कि टिकटों की भारी मांग के बावजूद उनके लिये यह एक सामान्य मैच की तरह ही है।

इसे भी पढ़ें: जब तक आईपीएल खेल रहा हूं, आरसीबी के लिये ही खेलूंगा : कोहली

यह पूछने पर कि क्या उन्हें भारत . पाकिस्तान मैच कुछ अलग लगता है , उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यह दूसरे मैचों की तरह ही लगता है। मुझे पता है कि इस मैच को लेकर काफी हाइप है खासकर टिकटों की मांग और बिक्री को लेकर।’’

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें टिकट मांगने वाले कई दोस्तों को मना करना पड़ा है।उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय इन टिकटों के दाम जबर्दस्त चढे हुए हैं। मुझे इतना ही पता है। मेरे दोस्त हर तरफ से मुझसे टिकट मांग रहे हैं और मैं उन्हें ‘ना ’ कहता जा रहा हूं।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह क्रिकेट का एक मैच ही है जिसे सही भावना से खेला जाना चाहिये जो हम खेलेंगे। बाहर से या दर्शकों की नजर से माहौल अलग दिखता होगा लेकिन खिलाड़ियों का नजरिया पेशेवर रहता है। हम सामान्य मैच की तरह ही हर मैच को लेते हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें