ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल से पहले झटका, ये खिलाड़ी हो सकता है नॉकआउट मैच से बाहर

By Kusum | Mar 01, 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम को अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ेगा, जिसमें ट्रैविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट शामिल थे। दरअसल, मैथ्यू शॉर्ट चोटिल होने के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। वे अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय संघर्ष करते दिखे। वहीं मैच के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं। यही वजह है कि ट्रैविस हेड के साथ एक नया ओपनर नजर आ सकता है। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, मुझे लगता है कि वह संघर्ष कर रहा होगा। मुझे लगता है कि हमने आज रात देखा कि वह बहुत अच्छी तरह से चल नहीं पा रहा था। मुझे लगता है कि मैचों के बीच का समय कम है और शायद उस हिसाब से वह बहुत जल्दी ठीक होने वाला नहीं है। ऐसे में जैक फ्रेजर मैकगर्क उनके लिए लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं। 

प्रमुख खबरें

चीनी की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने डीलरों पर लगाई 4,000 क्विंटल की स्टॉक सीमा

राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय धावक विशाल टीके पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में पहुंचे

डिजिटल अरेस्ट को अलग अपराध घोषित करने पर विचार करे केंद्र सरकार: उच्चतम न्यायालय

दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सदर बाजार और कनॉट प्लेस में जलभराव, लगा लंबा ट्रैफिक जाम