मथुरा: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपी चारों भाई गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए सैन्य पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी सैन्यकर्मी हैं।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह की प्रार्थना के दौरान हुई, जब आरोपियों ने निर्धारित निकास द्वार के बजाय प्रवेश द्वार से मंदिर से बाहर निकलने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, तो वे कथित तौर पर आक्रामक हो गए, गाली-गलौज की और पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी। सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभय सिंह, संजय सिंह, निर्भय सिंह और राहुल सिंह के रूप में हुई है। ये सभी एटा जिले के अलीगंज निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि चारों भाइयों के खिलाफ वृंदावन थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक

Global Cues ने बिगाड़ा खेल, Sensex में 1000 अंकों की भारी गिरावट, IT-Metal Stocks धड़ाम

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित