मातोश्री ने हमारे लिए दरवाजे बंद किए, हमने संबंधों को नहीं तोड़ा: फडणवीस

By अंकित सिंह | Jun 02, 2021

नांदेड (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के बीच मुलाकात वर्तमान में चर्चा का विषय है। इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। शिवसेना की ओर से भी इस मुलाकात को सामान्य मुलाकात ही बताया गया। इन सबके बीच देवेंद्र फडणवीस को अजीबोगरीब सवाल का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस से पूछा गया कि क्या आप शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास मातोश्री जाएंगे? इस सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि जहां तक मातोश्री की बात है तो उसने हमारे लिए अपने दरवाजे बंद किए, हमने वहां जाना बंद नहीं किया है। साफ तौर पर फडणवीस ने कहा कि शिवसेना नेतृत्व में भगवा पार्टी से मुंह मोड़ा है। फडणवीस ने जलगांव में एकनाथ खडसे से भी मुलाकात की थी। खडसे भाजपा छोड़ पवार की पार्टी में शामिल हो गए थे। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बादशिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से अलग हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार- फडणवीस की बैठक के बारे में कुछ भी रहस्यमयी नहीं है : शिवसेना

महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण द्वारा भाजपा नेता नितिन गडकरी की प्रशंसा करने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि अशोक चव्हाण ने हमारे नेता की प्रशंसा की लेकिन केवल उनकी प्रशंसा मत कीजिए बल्कि उनकी तरह काम भी कीजिए ताकि आपकी (चव्हाण) भी प्रशंसा हो।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान अगले महीने से गति पकड़ेगा। फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों की मांग पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले महीने से टीके की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि

Goa में खनिज उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ टन संभव, सालाना 4000 करोड़ राजस्व की उम्मीद