Matte vs Glossy Lipstick: बारिश में Matte या Glossy Lipstick? जानें उमस भरे मौसम में कौन है ज्यादा Long Lasting

By अनन्या मिश्रा | Jul 29, 2026

मॉनसून गर्मियों से राहत तो देता है, लेकिन इस मौसम में लंबे समय तक मेकअप टिकाए रखने में मुश्किल होती है। हवा में नमी, अचानक होने वाली बारिश और ज्यादा पसीना अक्सर मेकअप को खराब कर देता है। खासकर लिपस्टिक सबसे पहले फैलने या फिर फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में कई महिलाएं यह सोचती हैं कि मॉनसून में ग्लॉसी या मैट लिपस्टिक में कौन सी ज्यादा बेहतर होती है। हालांकि दोनों का ही फिनिश और लुक बेहद आकर्षक होता है। लेकिन मॉनसून में इनका रिजल्ट अलग-अलग हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: रात में सोने से पहले अपनाएं ये Night Routine, सुबह चेहरे पर आएगा Natural Glow

मैट लिपस्टिक

आजकल कई लोगों की पहली पसंद मैट लिपस्टिक है। क्योंकि यह लंबे समय तक टिकती है। मैट लिपस्टिक में तेल कम और पिगमेंट ज्यादा होता है। इसलिए मैट लिपस्टिक आसानी से फैलती या फिर ट्रांसफर नहीं होती है।

जानें मैट लिपस्टिक के फायदे

मैट लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग होती है। यह 8 से 12 घंटे या फिर उससे कहीं ज्यादा होंठों पर टिकी रहती है।

नमी और उमस भरे मौसम में भी मैट लिपस्टिक कप या फिर कपड़ों पर नहीं लगती है।

पसीने या बारिश के कारण यह बहती या फैलती नहीं हैं। क्योंकि मैट लिपस्टिक स्मज प्रूफ होती है।

मानसून में ग्लॉसी लिपस्टिक लगाना

ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने से होंठ मुलायम, चमकदार और भरे हुए दिखते हैं। आजकल ग्लॉसी लिपस्टिक में विटामिन ई, हायल्यूरॉनिक एसिड और पौष्टिक तेल जैसे मॉइस्चराइजिंग तत्व भी शामिल होते हैं।

जानें ग्लॉसी लिपस्टिक के फायदे

ग्लॉसी लिपस्टिक होंठों को हाइड्रेटेड रखती है।

ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने से होंठ ज्यादा भरे हुए और आकर्षक लगते हैं।

वहीं रोजाना इस्तेमाल के लिए भी यह आरामदायक होती है।

ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने से होंठों की महीन रेखाएं कम दिखती हैं।

इसको दोबारा लगाना आसान होता है।

शिमर, टिंटेड और क्लियर फिनिश में भी यह उपलब्ध होती है।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap-up | Disha Salian case में नाम घसीटे जाने पर भड़के Sooraj Pancholi, उधर बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ पार कर हनुमान अंश ने रचा इतिहास!

Homemade Ubtan: Natural Skin Care के लिए बेसन और दही से बनाएं देसी Ubtan, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Disha Salian केस में CBI FIR ठाकरे परिवार को बदनाम करने की साजिश, Sanjay Raut का दावा

Rajasthan Municipal Election: CM भजनलाल के गृह क्षेत्र भरतपुर और डीग में निर्दलीयों का दबदबा, 63% वार्ड जीते