UN पहुंचा औरंगजेब की कब्र का मामला, मुगल वंशज ने महासचिव को चिट्ठी लिख सुरक्षा की मांग की

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखकर शंभाजी नगर में औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। याकूब हबीबुद्दीन तुसी अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर के वंशज होने का दावा करते हैं। यह मांग नागपुर में एक रैली के दौरान भड़की हिंसा के लगभग एक महीने बाद आई है, जिसमें औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग की गई थी, जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले (पूर्व में औरंगाबाद) के कुल्दाबाद में स्थित है।

इसे भी पढ़ें: एक तो देश कंगाल, ऊपर से ट्रंप का टैरिफ वॉर, पाकिस्तान के शेयर बाजार का कारोबार ही स्थगित करना पड़ा, गिड़गिड़ाने लगे शहबाज

उन्होंने कब्र की स्थिति की निंदा की और कहा कि इसकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्र में कहा, "फिल्मों, मीडिया आउटलेट्स और सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऐतिहासिक पहलुओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के कारण जनता की भावनाओं से छेड़छाड़ की गई है, जिसके परिणामस्वरूप अनुचित विरोध प्रदर्शन, घृणा अभियान और पुतले जलाने जैसी आक्रामकता के प्रतीकात्मक कृत्य हुए हैं।" उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अंतर्राष्ट्रीय कानून "वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लाभ के लिए सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और संरक्षण" का दायित्व निर्धारित करता है।

प्रमुख खबरें

चंदा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंच रहे CM योगी, मंच से नदारद रहेंगे Champat Rai!

Cristiano Ronaldo ने FIFA World Cup में रचा नया इतिहास, बने सबसे उम्रदराज़ आउटफ़ील्ड स्टार्टर

Vastu Tips: Main Door पर क्यों जरूरी है स्वास्तिक? जानें इसके Vastu Secrets और चौंकाने वाले फायदे

रिकॉर्ड ब्रेकर Smriti Mandhana का जलवा, TIME ने माना उन्हें सबसे प्रभावशाली हस्ती