मैथ्यू वेड को सौंपी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी, बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में करेंगे अगुवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

मेलबर्न। विकेटकीपर मैथ्यू वेड बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में मंगलवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करेंगे। नियमित कप्तान आरोन फिंच अपने दायें घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे से ही स्वदेश लौट आये थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि फिंच 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल