Mauritius में हिंसा के बाद दो रातों के लिए बढ़ा कर्फ्यू, अब तक 120 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

मॉरीशस में पानी की कमी और जीवनयापन की बढ़ती लागत के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान एक महिला को पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद भड़की अशांति के मद्देनजर कर्फ्यू दो और रातों के लिए बढ़ा दिया गया है तथा सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन पिछले हफ्ते शुरू हुए थे और शुक्रवार को तब और तेज हो गए जब राजधानी पोर्ट लुईस से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण में स्थित घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके ‘कैंप लेवियक्स’ में एक पुलिस अधिकारी ने 27-वर्षीय एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीबारी की परिस्थितियों की जांच कर रही पुलिस ने संबंधित अधिकारी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

प्रतिबंध शुक्रवार सुबह समाप्त होगा। प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि मंगलवार तक 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 16 नाबालिग और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात की कार्रवाई के दौरान 26 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार सुबह तक सभी सड़कों से अवरोध हटा दिए गए। सरकार के अनुसार, पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी, खासकर हिंसा प्रभावित इलाकों में।

सड़कों पर अवरोधक और वाहनों की जांच के लिए चौकियां भी बढ़ाई जाएंगी। कैबिनेट के बयान में कहा गया, ‘‘हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस उपाय तेज करेगी और जरूरत के मुताबिक सख्ती से कार्रवाई करेगी।’’

प्रमुख खबरें

CMRL रिश्वत मामले में केरलम सरकार ने कानून के तहत की कार्रवाई, VD Satheesan बोले नहीं की कोई जल्दबाजी

PNB Scam: भगोड़े Nirav Modi के सहयोगी Sandeep Mistri की जमानत याचिका मुंबई कोर्ट से खारिज

VD Satheesan ने स्पष्ट किया मंत्रियों के Foreign Visit के लिए केंद्र की अनुमति अनिवार्य

आंदोलन कानून के दायरे में रहें, Ujjwal Nikam ने युवाओं को चेताया