देश में बिजली की अधिकतम मांग रिकार्ड स्तर पर, दो लाख मेगावाट के पार पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

नयी दिल्ली। देश में बिजली की मांग अबतक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गयी और बुधवार को 2 लाख मेगावाट को पार कर गयी। मानसून में देरी के कारण पारा चढ़ने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील के साथ बिजली की मांग बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें: किसानों ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का किया विरोध, दामों को आधा करने की मांग की

विशेषज्ञों के अनुसार मानसून में देरी के कारण कई राज्यों में पारा चढ़ने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील के साथ बिजली की मांग बढ़ रही है। पिछले महीने बिजली की अधिकतम मांग 30 जून को 191,510 मेगावाट पहुंच गयी थी। यह पिछले साल जून में 164,980 मेगावाट के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है। जून 2019 में बिजली की अधिकतम मांग 182,450 मेगावाट तक गयी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य