पहले हाथ से अध्यक्ष पद गया, अब CM की कुर्सी पर भी खतरा! क्या गहलोत पर भारी पड़ गया राजस्थान संकट

By अंकित सिंह | Sep 29, 2022

हाल के दिनों में राजस्थान में कांग्रेस के भीतर देखे गए सियासी संकट का असर अब अशोक गहलोत के ऊपर दिखाई दे रहा है। दरअसल, आज अशोक गहलोत और सोनिया गांधी के बीच एक लंबी बैठक हुई। इस बैठक के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि मैं कांग्रेस का वफादार हूं। हाल के दिनों में जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। साथ ही साथ उन्होंने इस बात का भी ऐलान कर दिया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अशोक गहलोत से सीएम पद को लेकर भी सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फैसला सोनिया गांधी करेंगी। ऐसे में सवाल यह है कि क्या अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी भी अशोक गहलोत के हाथ से निकलने वाली है? 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले गहलोत, मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही, अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा

केसी वेणुगोपाल ने अध्यक्ष पद को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कल शाम तक का इंतजार कीजिए, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर तटस्थ हैं। आइए कल का इंतजार करें, हमें एक स्पष्ट तस्वीर मिलेगी। दूसरी ओर अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों का दावा है कि अगर अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि हम मध्यावधि चुनाव के लिए भी तैयार हैं। गहलोत ने साफ कहा कि मैं 50 साल से कांग्रेस का वफादार सिपाही रहा हूं...दो दिन पहले की घटना से बहुत दुख हुआ है। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार