वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन की जगह ले सकते हैं मयंक अग्रवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी। 

धवन का घुटना सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गया था जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया। ऐसा लग रहा था कि धवन एकदिवसीय श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि चयन समिति ने टीम प्रबंधन से सलाह के बाद शिखर के स्थान पर मयंक के नाम की सिफारिश की है।

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर