कांग्रेस पर फिर बरसीं मायावती, छलकपट वाली है राहुल गांधी की आरक्षण नीति

By अंकित सिंह | Sep 24, 2024

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक बार फिर से राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी करार दिया और उस पर दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए दोगली और भ्रामक आरक्षण नीति रखने का आरोप लगाया। मायावती ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस व राहुल गांधी की एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं बल्कि दोगली एवं छलकपट की है। अपने देश में इनके वोट के लिए ये आरक्षण का समर्थन व इसे 50% से ऊपर बढ़ाने की वकालत तथा विदेश में जाकर इनके आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। इनके इस दोहरे मापदण्ड से लोग सचेत रहें।

इसे भी पढ़ें: Badlapur Case: बदलापुर रेप के आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीन की फायरिंग, फिर जो हुआ...

इससे पहले मायावती ने कांग्रेस समेत अन्य दलों पर दलित नेताओं का सिर्फ संकट के दिनों में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सलाह दी कि इन नेताओं को बाबा साहब से प्रेरणा लेकर खुद ही ऐसे दलों से अलग हो जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश में अभी तक के हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से यह साबित होता है कि खासकर कांग्रेस व अन्य जातिवादी पार्टियों को अपने बुरे दिनों में तो कुछ समय के लिए दलितों को मुख्यमंत्री व संगठन आदि के प्रमुख पदों पर रखने की जरूर याद आती है।”

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami ने 149 मेधावी छात्राओं को दिए Smartphone

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Crude Oil में अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार, US-Iran वार्ता और तनाव पर टिकी नजरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना