बुआ-बबुआ ने किया लोकसभा सीटों का ऐलान, BJP पर लगाए ये बड़े आरोप

By अनुराग गुप्ता | Jan 12, 2019

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को एक साझा संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान मायावती ने भाजपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि यह साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से अमित शाह की नींद उड़ गई हैं।

देश में रक्षा सौदे की खरीद-फरोस्त में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में ही भष्ट्राचार हुए है। वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने प्रतिद्वंदियों को कमजोर करने का प्रयास किया और आज के हालातों को आपातकाल से जोड़ते हुए मायावती ने कहा कि आज अघोषित आपातकाल लगा हुआ है।  

मायावती का बीजेपी पर हमला

इस बार सपा-बसपा का गठबंधन बीजेपी को केंद्र में सरकार बनाने से रोकेगा एवं जनता का उत्पीड़न नहीं करने देगा। बता दें कि इसी के साथ मायावती ने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन से वह दूर ही रखेगी। साथ ही बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन को कमजोर करने के लिए बीजेपी ने खनन मामले में अखिलेश यादव का नाम उछाला है। मायावती ने कहा कि हम बीजेपी के इस कदम की आलोचना करते है और सरकार के इस कदम से हम सपा के प्रति हमारा विश्वास और बढ़ गया है।

इसी के साथ गठबंधन के फॉर्मूले का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा की 80 सीटों में से बसपा 38 में एवं सपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, मायावती ने कहा कि किस सीट से कौन सी पार्टी का नेता उतारा जाएगा इस बात का भी निर्णय हो गया है और जल्द ही वह आपके सामने लाया जाएगा। हालांकि बसपा रायबरेली एवं अमेठी की सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि हम इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। 

शिवपाल पर जमकर बरसीं मायावती

मायावती ने शिवपाल का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अखिलेश की छवि धूमिल करने के लिए शिवपाल पर जमकर पैसा बर्बाद किया है। 

यहां देखे लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस:

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में