मायावती और अखिलेश यादव ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

जौनपुर (उप्र)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह धन्नासेठों के चौकीदार  हैं। मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, इस चुनाव में भाजपा देश की सत्ता से बाहर होने जा रही है। भाजपा ने 2014 चुनाव के समय गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों से किये गये वायदे पूरे नहीं किये। उन्होंने कहा कि जनता को अब पूछना चाहिए कि 2014 के वादे क्या हुए । फिर मोदी वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे। उन्होंने मोदी पर धन्नासेठों को मालामाल करने का आरोप जड़ा। साथ ही जीएसटी एवं नोट बन्दी के निर्णय को भ्रष्टाचार का जनक बताया। रक्षा सौदे की चर्चा करते हुए कहा कि यह भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। आज देश में आतंकवादी हमले हो रहे हैं और सरकार सेना के शौर्य को भुनाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी को जड़ना चाहती हूं लोकतंत्र का करारा तमाचा: ममता

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। केन्द्र में यदि गठबंधन की सरकार बनी तो देश के गरीबों को स्थाई रोजगार देने की व्यवस्था हमारी सरकार करेगी। अखिलेश ने कहा कि हमारा गठबंधन मामूली नहीं है। झूठ और नफरत की नींव पर खड़ी भाजपा को यह उखाड़ फेंकने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश में आज परिवर्तन की हवा चल रही है। अखिलेश ने कहा कि वाराणसी में एक फौजी से डर जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकवाद अथवा नक्सलियों से क्या लड़ पाएंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा 2014 में जनता से किए वादों को भूल गयी है। इस सरकार से आदमी ही नहीं जानवर भी दुखी हैं।

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार