मायावती ने मतदाताओं से की उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। मायावती ने बुधवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ लोकसभा सीट पर कल 23 जून को होने वाले उपचुनाव में बसपा को जिस प्रकार से सभी वर्गों और धर्मों के लोगों का समर्थन मिल रहा है, वह काफी उत्साहवर्धक है। विरोधियों के हथकण्डों से दूर रहकर यह जन समर्थन वोट में भी ज़रूर बदलेगा, ऐसा पूर्ण विश्वास।

इसे भी पढ़ें: मई-जून में परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों का फिर होगा Exam, दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की सूचना

गौरतलब है कि आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लोकसभा से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई है यहां बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा सपा ने बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। आजमगढ़ के साथ-साथ रामपुर लोकसभा सीट के लिए भी बृहस्पतिवार को ही उपचुनाव होगा। यह सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के लोकसभा से इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। बसपा ने रामपुर में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहां सीधा मुकाबला सपा उम्मीदवार आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के बीच माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की