मायावती का भाजपा सरकार पर हमला, लगाया ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों पर उत्पीड़न करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर ब्राह्मणों, दलितों के अलावाऔर मुसलमानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में डॉ बी आर आंबेडकर की मूर्तियां तोडे जाने की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुये सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है। बसपा नेता ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था, अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है। इनको जबरन गलत मामलों में फँसाया जा रहा है, जो अति दुःखद (है)। मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि साथ ही, जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर व इनके महान सन्तों व गुरुओं की मूर्तियां तोड़ी गईं तथा उनके नाम पर रखे गये जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी काफी बदल दिये गये। उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, ठीक उसी प्रकार वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है। अब तो उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है... सरकार इस मामले में उचित कदम उठाये। बसपा की यह मांग (है)।’’ 

इसे भी पढ़ें: कानून व्यवस्था के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं मायावती

गौरतलब है कि पिछले दिनों जौनपुर में मिश्रपुर के सुजातगंज इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था और इस घटना के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पिछले सप्ताह वाराणसी के गढकरा गांव के पंचायत भवन के पास लगी आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने नुकसान पहुंचाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराज लोगों को शांत कराया और नयी प्रतिमा स्थापित करवायी।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।