मायावती का प्रियंका गांधी पर हमला, पूछा- क्या कोटा की मांओं से मिलने जाएंगी?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उदासीन तथा असंवेदनशील रवैया अपनाने का और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम लिये बिना कहा कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, खासकर महिला महासचिव इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा ‘‘अच्छा होता कि वह उप्र की तरह राजस्थान जातीं और उन गरीब पीड़ित माओं से मिलतीं।’’

इसे भी पढ़ें: कोटा में बच्चों की मौत CM गहलोत बोले- यह संवेदनशील मामला, इसपर राजनीति ना हो

एक अन्य ट्वीट में बसपा नेता ने कहा  यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘माओं‘‘ से नहीं मिलती हैं तो उप्र मेंकिसी भी मामले में पीड़ितों के परिवार से उनकी मुलाकात राजनैतिक स्वार्थ और कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी, जिससे जनता को सर्तक रहना है। 

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत