संसद में सत्ता तथा विपक्ष के बीच गतिरोध को मायावती ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

लखनऊ। संसद में सत्ता तथा विपक्ष के बीच गतिरोध को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। मायावती ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ देश की संसद तथा इसके उच्च सदन राज्यसभा में गत दिनों में सत्ता व विपक्ष के बीच गतिरोध में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपने लंबे संसदीय जीवन में बहुत बार सत्ता व विपक्ष के बीच तीखी तकरार, तनाव व तीव्र विरोध आदि देखे हैं, किन्तु संसद में अब जैसा दृश्य कभी नहीं देखा।’’

इसे भी पढ़ें: तालिबान की सफलता के लिए कुछ अफगान ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, Pak नेता कहते है तालिबान को सभ्य!

गौरतलब है कि संसद का 19 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र अपने पूर्व निर्धारित समय से दो दिन पहले ही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। पेगासस जासूसी मामले और तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा में जहां मात्र 22 प्रतिशत, वहीं राज्यसभा में महज 28 प्रतिशत ही कामकाज हो पाया।

प्रमुख खबरें

Bhai Dooj 2026 पर Mathura में Yamuna Snan करने से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

US Senate में John Thune फिर बने रिपब्लिकन नेता, चुनाव टालने की मांग 31-15 से खारिज

Sonia Gandhi के संस्मरण पर सियासी घमासान! Belonging A Journey of Love में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत से जुड़ी 3 बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आईं सामने

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी